राम दरबार के अध्यक्ष श्रीराजारामचंद्रजी की वंदना
राम दरबार के अध्यक्ष श्रीराजारामचंद्रजी की वंदना ******************************* यस्य वामे सुशोभितोऽस्ति सर्वश्रेयस्करी माताजानकी सेवायाम् पुरतो पवनपुत्रश्च दक्षिणे सौमित्र लक्ष्मण: पार्श्वे स्थित यश्चंद्र भरत: चरणेषु शूरवीर अनुज शत्रुघ्न: वंदेऽहं तम् अध्यक्ष: रामदरबार: श्रीराजारामचन्द्र: (स्वरचित) ********************************** जिनके वाम भाग में सर्वश्रेयस्करी माता जानकी जी सुशोभित हैं; सामने सेवा में तत्पर हनुमानजी, दायें सौमित्र लक्ष्मणजी तथा पार्श्व में यशचंद्र भरत जी तथा चरणों में शूरवीर भ्राता शत्रुघ्न हैं, उस राम दरबार के अध्यक्ष श्रीराजारामचंद्रजी की मैं वंदना करता हूॅं. 🙏🙏 ~राजीव रंजन प्रभाकर