Posts

Showing posts from May, 2026

कोशी की आत्मकथा

तुमने मुझे 'बिहार का शोक' नाम दिया  मुझे उच्छृंखल कहके बदनाम किया  मेरे क्रीड़ा क्षेत्रों को  छोटा करने का काम किया  तब भी जब न तुम्हें संतोष हुआ  तुम्हें मुझे बांधने का जोश हुआ  फिर याद रखना मेरी बातों को  तुम्हारा अस्तित्व मुझ पर निर्भर  तुम्हारा कृतित्व मुझी से निकष जो बांधे अपनी बहनों का हाथ-पैर  वो दौलत शोहरत के बावजूद  रह सकते नहीं खुश मेरे बग़ैर               *** जब-जब तुम बहनों को दीवारों से बांधोगे  बहनों को आपस में मिलने से तुम रोकोगे  तब-तब तुम पछताओगे  Pजब-जब तुम मुझे कोसोगे  तब-तब तुम ज़ार-ज़ार रोओगे       ~राजीव रंजन प्रभाकर

پتہ نہیں

پتہ نہیں                                             ‌‌**** کوئی آۓگا نہیں یہ پتہ ہے  انتظار میں بیٹھا کیوں ہوں، یہ  پتہ نہیں،  کوئی بلاےگا نہیں یہ پتہ ہے لیکن  کورٹ و پتلون کیوں پہنے ہوئے ہوں، یہ پتہ نہیں، اپنے چہرے کی کیفیت معلوم ہے  بار بار آئینہ کیوں دیکھا ہوں، یہ پتہ نہیں۔ پتے کی بات آج کل کوئی کرتا نہیں  لوگوں کا پتہ تب کیوں پوچھتا ہوں، یہ  پتہ نہیں۔ مجھے معلوم ہے کہ زندگی ہے بے وفا  اسے رجھانے کی خواہش کیوں ہے یہ  پتہ نہیں۔  اب انجام سفر کیا ہوگا پتہ نہیں، رہجن سے کب-کہاں ہو جائے سامنا، یہ  پتہ نہیں۔ *** ~بصد احترام  راجیو رنجن پربھاکر

पता नहीं

पता नहीं  ******** कोई आएगा नहीं ये पता है इंतज़ार में बैठा हूॅं क्यों ये पता नहीं  कोई बुलाएगा नहीं ये पता है लेकिन  कोर्ट वो पतलून क्यों पहने हुए हूॅं ये पता नहीं  अपने चेहरे की कैफ़ियत मा'लूम है  बार-बार आईना क्यों देखता हूॅं ये  पता नहीं  पते की बात आजकल कोई करता नहीं  लोगों का पता तब क्यों पूछता हूॅं ये  पता नहीं  मुझे मा'लूम है कि ज़िंदगी है बेवफ़ा  उसे रिझाने की ख़्वाहिश क्यों है ये  पता नहीं. अंजाम-ए-सफ़र क्या होगा पता नहीं रहजन से कब-कहाॅं हो जाए सामना ये        पता नहीं.                           राजीव रंजन प्रभाकर.

Is attachment possible without bonding?

Sir;  This refers to your question-Is attachment possible without bonding?         *** To the extent my knowledge that I may have of this subject enveloped by metaphysics I feel that any bonding is the outcome of the 'connection'. if prolonged it develops into what we call contact though the latter may not be confined to it being merely physical.  In many a case this contact is virtual also or existing at the level of चेतना.  The prolonged contact is converted into 'association' before it solidifies to what we call 'bonding' which may be feeble, weak or strong according to the degree of attachment. Some associations are formed out of providence while many of these are designed. If an association formed with a view to realise mutual interests of physical needs gets fulfilled dissociations set in.  In that case 'attachment' does not arise.  We come in contact with a number of people on a daily basis yet we don't remain attached to them in anywa...

Doing something daily of your choice.

Everyday you must do something of your choice that provides you a sense of fulfillment.                     *** Be that cooking a dish, composing a poem, writing an essay, doing a painting, singing a song, playing an instrument, doing gardening, gazing flowers and beauty of the nature even for a while, observing events happening around you with wisdom'eye, doing an exercise, reading a book, watching a movie, playing a game or sports, completing even a part of the task assigned to you, helping anyone in need; whatever. But do it anyway anytime. Why? It provides food for your Soul which people leave it starved in the spree of indulging in lower order activities like getting, grabbing, showing, shooing, competing, feigning etc.etc. ~ R.R.Prabhakar     17.05.2026.

एकान्त

एकान्त  ****** Apropos of एकान्त our ancient sages prescribed for the purification and rejuvenation of the soul. It is neither “isolation”, nor “loneliness”, nor even “solitude”. It is नेति नेति नेति — “not this, not this, not even this.” It is not a retreat born of melancholy, seeking refuge in some alcove from the challenges hurled by the world. Then what is it? It is एकान्त — a state for which English perhaps has no perfect equivalent capable of conveying the full range of meanings contained in its quiver. The experiencers of एकान्त testify that— i) It is the intrinsic need of the self to immerse itself, from time to time, into the self itself, in order to bring forth a renewed self from within. ii) It is an endeavour enabling one to explore, introspect, and retrospect. It is the meeting of one with oneself. iii) It is both a process and an event through which an individual regains his true worth after having been devalued by incessant interaction with the outer world. iv) It en...

प्रेम

Image

आत्मानं रथिनं विद्धि

आत्मानं रथिनं विद्धि  ********************************** शरीर और आत्मा अलग-अलग है किन्तु जब तक जीवन है,दोनों हीं एक दूसरे के लिए आवश्यक है.  किंतु जब तुलना करें तो आत्मा का महत्व शरीर से अधिक है ठीक उसी प्रकार जिस प्रकार आपकी कार चाहे जितनी क़ीमती हो उसका मूल्य आपसे अधिक नहीं है क्योंकि आप अनमोल हैं.  जिस प्रकार कार आपको गंतव्य तक पहुंचाने में सहायक है उसी प्रकार आपका शरीर आपको अंतिम यात्रा तक ले जाने में सहायक है.  एक साधन है तो दूसरा साध्य. इस दृष्टिकोण से शरीर को स्वस्थ(जो स्वयं में स्थित हो) रखना आवश्यक है. जिस भी लौकिक अभीष्ट यथा धन, बल-बुद्धि यश-कीर्ति अथवा पारलौकिक उद्देश्य यथा मोक्ष या परमात्मा की प्राप्ति हेतु श्रम-उद्योग,पूजा,जप तप,योग,ज्ञान नियमादि किए जाते हैं वे सभी शरीर से हीं सधते हैं.  इसलिए शरीर को *साधन धाम* कहा गया है.  ग़लती तभी होती है जब हम शरीर को हीं आत्मा मान लेते हैं जैसे कोई मूढ़ अपनी कार को हीं स्वयं या स्वयं को हीं कार मान ले. ***************************** इस विषय में शास्त्र में एक सुंदर श्लोक है जिसमें आत्मा, शरीर, इंद्रिय तथ...

Education that we get

The education we get today only makes us aware of opportunities to grow without intrinsic worth. Rights and entitlements by degrees are its main concerns. It  students to learn to live in an environment where clearing the exams, particularly competition exams,is the objective of the students. That’s it.  It only enabled individuals to amass & earn without conscience and concern.  The pious objective service is gone; The compass is lost and the rudder broken.

श्रम की प्रतिष्ठा

श्रम की प्रतिष्ठा  ************ उत्पादन के घटक के रूप में श्रम और पूंजी का आपस में भाई-बहन का सम्बंध होते हुए भी विडम्बना देखिए कि पूंजी की बहन 'श्रम' कभी भी पूंजी के समकक्ष प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर सकी.  श्रम के इसी सामाजिक तथा अर्थजन्य कमजोरी की भरपाई पूंजीपति वर्ग ने कोई एक ख़ास दिवस के रूप में प्रत्येक वर्ष की पहली म‌ई को सुरक्षित कर दिया जिसे अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस कहा गया.        सामर्थ्यवान को अपने लिए कोई दिवस मनाने की कोई आवश्यकता नहीं है.  उनके लिए तो दिन होली और रात दिवाली है;  लेकिन,लेकिन, लेकिन  उस तरह से नहीं जैसे कि बच्चन साहब ने "दिन को होली रात दिवाली रोज़ मनाती मधुशाला" जाने वालों के लिए कहा है.  मेरे विचार से तो मधुशाला लिखी हीं गई उन लुटे-पिटे मजदूरों के लिए जो अपने साधनाभाव के कारण उपजे विषाद को मिटाने तथा ग़म को ग़लत करने के बहाने होली दीवाली मनाने बरबस चले आते हैं. यहाॅं परसाई जी की भी याद आ रही है जब वे कहते हैं कि कभी सोचा है कि हम ऐसे दिवस क्यों मनाते हैं?    हम जैसे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाते...