इक भगवान जानता है.

भगवान जानता है 
जाकर जहाॅं से कोई
 वापस नहीं आता 
वह कौन सी जगह है;
भगवान जानता है.
जो भी भला बुरा है;
भगवान जानता है. 
कब किसे है देना कितना;
भगवान जानता है.
कब किससे है लेना कितना;
भगवान जानता है.
हर लेन-देन का हिसाब;
भगवान जानता है.
जमाना क्यों बदलता है;
भगवान जानता है.
घटनाएं क्यों घट रही हैं,
भगवान जानता है.
यह सब क्यों हो रहा है;
इक भगवान जानता है.
भविष्य में क्या लिखा है;
भगवान जानता है.
पर्दों में क्या छुपा है;
भगवान जानता है.
पुण्य कितना बचा है;
भगवान जानता है.
पाप का घड़ा कितना भरा है;
भगवान जानता है.
सारा का सारा सब कुछ 
भगवान जानता है.
~ ब्रह्मलीन पुण्यश्लोक 
        सुभाष चंद्र वर्मा, 
(my elder brother
Drawn from his writings)

Comments

Popular posts from this blog

साधन चतुष्टय

भावग्राही जनार्दनः

प्रबल प्रेम के पाले पड़ कर प्रभु का नियम बदलते देखा