पति-पत्नी और मोबाइल.

पति-पत्नी और मोबाइल.
***************************************
पति-पत्नी का अलग-अलग दिन भर मोबाइल पर रहने से कहीं अच्छा है कि दोनों किसी-किसी छोटी बात को लेकर आपस में झगड़ पड़ें. 
बहाना कुछ भी हो सकता है.
The list is illustrative; not exhaustive.
                         ***
१.कभी दाल में नमक ज्यादा होने का मु'आमला बनाकर 
२.कभी घर में चश्मा नहीं मिलने को मुद्दा' बनाकर 
३. कभी पेन यथा स्थान नहीं पाने पर इसे इशू बनाकर 
४. कभी पत्नी द्वारा पति के "बच्चे की पढ़ाई पर जरा भी ध्यान नहीं देने" का बहाना बना कर 
५. कभी पत्नी पर पति द्वारा "बच्चे को बिगाड़कर रख देने" का इल्ज़ाम लगा कर 
वग़ैरह वग़ैरह वग़ैरह.
                       ***
खुद में खोए रहने की प्रवृत्ति और संवादहीनता जो मोबाइल के कारण बढ़ रही है, वह कम होगी और इस प्रकार घर का वातावरण बोझिल नहीं मा'लूम देगा.
घरेलू संवादजन्य क्रियाकलाप शुष्क हो रहे दाम्पत्य प्रेम को सींचने का काम करता है.

                                        राजीव रंजन प्रभाकर 
                                            १७.०४.२०२५.

Comments