भारतीय संस्कृति की एक झलक
भारतीय संस्कृति की एक झलक ********* महाराणा प्रताप तेज बुखार से तप रहे थे. सारा शरीर भट्ठी की तरह जल रहा था. बगल में बैठी महारानी किंचित चिंतित उनकी देखभाल कर रहीं थीं. ***** तभी शिविर के बाहर कर्त्तव्यस्थ प्रहरी की आवाज़ आती है. महाराणा की जय हो!वीरवर उज्ज्वल सिंह महाराणा से मिलने की अनुमति चाहते हैं. महाराणी (महाराणा का इशारा पाकर) प्रहरी को ---उन्हें प्रवेश करने दिया जाए. *** कुछ हीं देर में उज्ज्वल सिंह महाराणा के सामने उपस्थित होकर उनका विनम्रतापूर्वक अभिवादन कर एक ओर खड़े हो जाते हैं. महाराणा-कहो उज्ज्वल सिंह! क्या ख़बर लाए हो. उज्ज्वल सिंह- महाराणा की जय हो! समाचार बहुत ही शुभ एवं हर्षवर्धक है. बादशाह अकबर स्वयं किसी आकस्मिक कारण से दिल्ली कूच कर गए और इस प्रकार बादशाह की अनुपस्थिति में सेनापति अब्दुर्रहीम खानखाना के नेतृत्व में लड़ रही मुगलों की सेना को आपके वीर सुयोग्य पुत्र युवराज जू (अमरसिंह) ने बुरी तरह परास्त कर...