स्वयं हीं शिल्प स्वयं हीं शिल्पकार स्वयं हीं औजार
मैं स्वयं हीं शिल्प तथा स्वयं हीं शिल्पकार हूॅं
और हाॅं; ये भी कि मैं स्वयं हीं छेनी-औजार हूॅं
एक ऐसा अप्रमाणित शिल्पकार जिसे प्राप्त है
न कोई शिक्षण,न कोई प्रशिक्षण
न कोई संरक्षण,न कोई आरक्षण
सो शिल्प में जो कमी होनी थी सो है;
*****
क्योंकि
शिल्प में कमी का कारण भी कोई और नहीं यह शिल्पकार हीं है.
और कमी ढूंढकर सुधारने की जिम्मेदारी भी इसी शिल्पकार की है.
**************************
एक बात और जो कहना ज़रूरी है
वो ये कि---
'आम ज़िंदगी भी जंग से कोई कम नहीं
ताहम
जंग ए ज़िंदगी में
मै ख़ुद हीं ढ़ाल और ख़ुद हीं तलवार हूॅं.
~राजीव रंजन प्रभाकर
Comments