हिंदी और अंग्रेजी की प्रियता का पैमाना-मेरे लिए
---हिंदी---
हिंदी मुझे प्रिय है उतना
जितना
भालू को शहद
खरगोश को गाजर
बंदर को केला
घोड़े को चना
हाथी को केतारी
बच्चे को मिठाई
अंग्रेजी मुझे उतना ही प्रिय है
जितना
स्टुडेंट को एक्जामिनेशन
एसपिरेंट्स को कम्पिटीशन
लीडर को इलेक्शन
पेशेंट को आपरेशन
विज्डम को टेम्प्टेशन
प्रोफेशनल्स को रेपुटेशन
****
हिंदी दिवस की अनंत शुभकामनाएं
हिंदी भारत का भविष्य बने
*****
राजीव रंजन प्रभाकर
१४.०९.२०२५.
Comments