Posts

Showing posts from August, 2025

वैसी ही मेरी सीरत-वैसी ही मेरी सूरत

पढ़ कर मेरी नज़्में  मत लगाना मेरे तू सीरत का अंदाज़ा  जिस वक़्त जैसी  दिमाग़ी कैफियत वैसी हीं मेरी सीरत वैसी ही मेरी सूरत  वैसी हीं मेरी फितरत  वैसी हीं मेरी नज़्में  वैसे हीं मेरे रब्त़ वैसे हीं मेरे ज़ब्त.                       ~राजीव रंजन प्रभाकर                               ३१.०८.२०२५ پڑہ کر میری نظمیں  مت لگانا میرے تو  سیرت کا اندازہ۔ جس وقت جیسی  دماغی کیفیت  ویسی ہی میری سیرت  ویسی ہی میری صورت  ویسی ہی میری فطرت  ویسی ہی میری نظمیں  ویسے ہیں میرے ربط ویسے ہیں میرے ضبط۔  نظم و ربط ضبط ۔ ***************************       بصد شوق  ~راجیو رنجن پربھاکر

विभक्तिमाला

विभक्तिमाला ******************************* संस्कृत में विभक्ति और लकार का बहुत महत्व है. जहाॅं शब्दों के रूप विभक्ति के अनुसार धारण करते हैं क्रिया का रूप काल के अनुसार बदलता रहता है जिसे लकार कहते हैं. संस्कृत में मुख्य रूप से सात कारक विभक्तियाँ होती हैं, जो क्रिया के साथ संज्ञा के विभिन्न संबंधों को दर्शाती हैं:  प्रथमा: कर्ता कारक (चिह्न: ने).  द्वितीया: कर्म कारक (चिह्न: को).  तृतीया: करण कारक (साधन) (चिह्न: से, के द्वारा).  चतुर्थी: सम्प्रदान कारक (देने या लेने के लिए).  पंचमी: अपादान कारक (अलगाव या दूरी दर्शाने के लिए).  षष्ठी: संबंध कारक (संबंध बताने के लिए).  सप्तमी: अधिकरण कारक (स्थान या समय बताने के लिए).  इनके अतिरिक्त एक संबोधन भी होता है.  संक्षेप में, विभक्ति शब्दों को वाक्य के अन्य शब्दों से जोड़ती है, जिससे वाक्य में व्याकरणिक संबंध और अर्थ स्पष्ट होता है. ******************************* निम्न श्लोकों में शब्दों में क्रम से सातो विभक्तियों का प्रयोग देखना रोचक है.              प्रस्तुत...

आप कौन हैं ?

आप कौन हैं? मैं एक प्राणी हूॅं.  'अजीब बात है ये कोई जवाब हुआ! प्राणि तो सभी हैं. मेरा मतलब है कि हैं कौन? मैं एक मनुष्य हूॅं  देखिए आप बात को घुमाने की कोशिश मत कीजिए. मेरा आप से कौन हैं, से मेरा पूछने का तात्पर्य यह है कि आप का 'नाम' क्या है, 'कहाॅं' रहते हैं, 'क्या' करते हैं वग़ैरह वग़ैरह.  आप से पूछा जा रहा है तो आप भाव खा रहे हैं जी? मेरा नाम अ.ब.स है मैं धरती पर रहता हूॅं और जीने के लिए काम करता हूॅं. तो आकाश में कौन रहता है?  रहता है न? कितने हीं पक्षी हैं जिनका आशियाना यह मुक्ताकाश है. ऐसे प्राणी नभचर कहलाते हैं. ज्यादा बनिए नहीं आप अपना परिचय ठीक से दीजिए; समझ गये न? मेरा नाम अ.ब.स है, मैं क.ख.ग शहर में रहता हूॅं और सरकार का एक मुलाज़िम हूॅं. वो तो ठीक है लेकिन इस परिचय में भी कमी हीं रह गया है.  मतलब केंद्र सरकार में कि राज्य सरकार में?  राज्य सरकार में. मतलब इतने से हो गया परिचय? राज्य सरकार के किस सेवा सम्वर्ग से हैं, किस विभाग में आदि आदि.  आप या तो बहुत चालाक हैं या अत्यंत मंदबुद्धि.  मंदबुद्धि तो आप दिखते नहीं फिर आप चालाकी कर रहे ...

संस्कृत दिवसे किंचित मम भावोद्गार:

अद्य श्रावण मासस्य पूर्णिमा तिथि:। प्रायः सर्वे जना: इयम तिथिम् रक्षा बंधन पर्वरूपेण जानन्ति.  किंतु अस्येतर: इयम तिथि विद्वानस: संस्कृत दिवस रूपेण अपि प्रतिष्ठितवान.  तर्हि प्रत्येक सम्वत्सरे इयम तिथि: संस्कृत दिवसाय आरक्षित:। सम्पूर्ण विश्वे संस्कृत भाषा तुल्य: न कोऽपि भाषा प्राचीनतमा विद्यते.  सर्वे भारतवासिन: कृते अयम गर्वविषयक तथ्य: यत् अस्या भाषाया: उद्गमस्त्रोत वेदा: वर्तते अपि च अस्य उद्गम स्थल: भारतस्य पुण्य भूमि.  सनातन धर्मस्य सम्पूर्ण वाड्मय संस्कृत भाषायाम् रचितं विद्यते।  वेदा: उपनिषद्श्च स्मृतिश्च मंत्रश्च संस्कृत भाषायाम् रचित कारणे यदि कोऽपि इयम भाषायै: सनातन धर्मधारिणी भाषा वदति इदम् न किंचित अतिशयोक्ति। प्राचीन काले संस्कृत भाषैव लोक व्यवहारस्य भाषाऽपि आसीत।  गुप्त काले संस्कृत भाषा लोक व्यवहारस्य शासनव्यवहारस्यश्च भाषा अपि आसीत।    कालक्रमे अस्य प्रसार: लोकानाम् क्रमशः क्षीणताम् प्राप्त:। वैज्ञानिक दृष्टया अपि च इयम भाषाया: प्रामाणिकता उपादेयता च अद्य निर्विवाद रूपेण प्रतिष्ठित:। अधुना संगणक(computer) विषयै: कृत्रिम प्रज्ञा(Ar...

कश्मकश

कश्मकश  ***************************** बोलूॅं तो वबाल हो, चुप रहूॅं तो सवाल हो. या रब मेरे तूॅं ही बता अब, आख़िर कैसा मेरा आ'माल हो?      ~राजीव रंजन प्रभाकर  کشمکش  ***************************** بولوں تو وبلا ہو چپ رہوں تو سوال ہو یا رب میرے تو ہی بتا اب آخر کیسا میرا اعمال ہو؟ ~ بصد احترام  راجیو رنجن پربھاکر

America's Diplomacy: Veering Towards a New Normal.

America's Diplomacy is trying to shift itself towards a new normal. Words that are used for gaining edge over the others are far from diplomatic.  Words indicative of hubris and intimidations are issued as political statements even during peace times. We have known altercation as an anathema to diplomacy.   However altercation in open is more frequent and is being given a favour to be recognised as a way of talk on the diplomatic table. We have already seen America doing this while talking to Ukraine. These days America is in great haste. It is now not only in the role of a self- assumed global leader but global arbitrator also with a patent ambition to be recognised as a harbinger of peace and hegemony together at the same time. Their power borne hubris has tattered even the minimum diplomatic courtesy.            Diplomatic nuances stand substituted by clear cut ludicrous intimidatory language that even the spokesperson of the foreign secre...

नज़रियात जानिब ज़िन्दगी के

नज़रिया-१ ज़िन्दगी से बड़ी सज़ा कुछ भी नहीं  और जुर्म मेरा क्या है ये पता ही नहीं  इतने हिस्से में बॅंट गया हूॅं मैं मेरे हिस्से का कुछ पता ही नहीं                        ~ना'मालूम नज़रिया-२ ज़िन्दगी से बड़ी ने'मत है कुछ भी नहीं  किस नेकी की है ये फ़ज़ीलत पता ही नहीं  हलकान इतना इसके करने के बावजूद  मोहब्बत का नशा इससे ता'उम्र छूटता नहीं  ~राजीव रंजन प्रभाकर. نظریہ- ١ زندگی سے بڑی سزا کچھ بھی نہیں  اور جرم کیا ہے یہ پتہ ہی نہیں  اتنے حصے میں بنٹ گیا ہوں میں میرے حصّے کا کچھ پتہ ہی نہیں  ~نامعلوم  نظریہ -٢ زندگی سے بڑی نعمت ہے کچھ بھی نہیں  کس نیکی کی ہے یہ فضیلت پتہ ہی نہیں  ہلکان مجھے اتنا اسکے کرنے کے باوجود  اس سے محبت کا نشہ تاعمر چھوٹتا نہیں  بصد احترام  -راجیو رنجن پربھاکر

आज का मित्रहीन समाज

आज मैत्री दिवस है.प्रत्येक वर्ष अगस्त के प्रथम रविवार को यह मनाया जाता है. आज की सच्चाई यह है कि फेसबुक जैसे प्लेटफार्म पर मित्र सूची सैकड़ों हज़ारों की संख्या में रहते हुए भी हम सभी प्रायः मित्रहीन ही हैं. आज के मित्रहीन समाज में मैत्री का महत्व को वही समझ सकता है जो वास्तव में एक-दूसरे के सुख-दुख का साथी हो.  किंतु जहाॅं सहयोग पूरी तरह से प्रतिस्पर्धा द्वारा विस्थापित किया जा चुका हो वहाॅं मैत्री का निर्वाह हो तो कैसे?  आज मित्रता समान सतह पर अवस्थित दो व्यक्तियों के मध्य हास-परिहास,आलाप-वार्तालाप की विषयवस्तु भर रह गई है.  यह हास परिहासादि भी तभी तक जारी रहता है जब तक दोनों की परिस्थितियां एक जैसी रहती है. जैसे हीं परिस्थिति बदलती है मैत्री समाप्त.   संस्कृत में इससे संबंधित एक श्लोक है-  कार्यार्थी भजते परस्परम् यावत् कार्यं न सिद्ध्यते।     प्राप्ते तु परे पारं नौकाया: किं प्रयोजनम्‌।। कार्यार्थी एक-दूसरे को तभी तक भजते हैं जब तक कि उनका एक-दूसरे से कार्य सिद्ध नहीं हो जाता है.  यह ठीक उसी तरह है जैसे पार उतर जाने पर नौका को लोग मुड़ कर भी नह...

What looks -----is usually

1.What looks effortless is usually deeply rehearsed. 2.What looks strenuous is usually not that much as it poses itself to be. 3.What looks indispensable is usually disposable at the end. 4.What looks glittering is usually not the gold. 5.What looks useless is usually sought after it ceases to exist. 6.What looks naive is usually a ruse. 7.What looks like justice is usually the  choice of those who dispense it. 8.What looks like injustice is usually the preference of the society. 9.What looks effective is usually efficient also. 10 What looks in order is usually based on tradition.                                         ~R.R.Prabhakar.